फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brother says his sister killed

'मेरी बहन ने आत्महत्या नहीं की, उसका कत्ल हुआ'

Tue, 31 Dec 2013 05:13 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Tue, 31 Dec 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
brother says his sister killed

घाट ब्लॉक के सुतोल गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पति, सास, ससुर और देवर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज हो गया है। मृतका के भाई मोहन सिंह ने तहसील चमोली में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पढ़ें, सोशल साइट्स के सहारे चमक रहा जिस्म फरोशी का धंधा
विज्ञापन


28 दिसंबर को सुतोल गांव के समीप जंगल में प्रेम सिंह की 20 वर्षीय पत्नी कमला का शव एक पेड़ से लटका मिला था। कमला की शादी एक वर्ष पहले ही सुतोल गांव में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने के पहले भाई को किया था फोन
कमला ने 27 दिसंबर को अपने भाई मोहन सिंह को फोन कर उसे जान के खतरे की बात कही। जिसके बाद मोहन सिंह सुतोल गांव पहुंचा। बहन के बारे में पूछने पर ससुराल वाले कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए।


पढ़ें, शादी का झांसा दे फौजी ने लूट ली युवती की इज्जत

भाई के द्वारा खोजबीन करने पर जंगल में कमला का शव एक पेड़ से लटका मिला था। शुरू में ही भाई ने अपनी बहन की हत्या की आशंका जताई थी।

दो दिन बाद मुकदमा दर्ज
पटवारी पुरुषोत्तम गुसाईं ने शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मामले के बाद दो दिन बाद मोहन सिंह ने कमला की दहेज को लेकर हत्या के आरोप के मामले में पति प्रेम सिंह, ससुर कुंवर सिंह, सास मोतिया देवी, जेठ गबर सिंह व रघुवीर सिंह को नामजद किया है।

पढ़ें, बेटे का मुंह देख दान कर दी बेटी की आंखें

एसडीएम एके सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर नायब तहसीलदार को मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। निवर्तमान ग्राम प्रधान पार सिंह ने मामले में स्पष्ट जांच के बाद ही दोषियों को सजा देने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed