फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brother raped real sister from long time in kashipur

सगा भाई लंबे समय से बहन को बना रहा था हवस का शिकार, गुमनाम पत्र से सामने आया सच

Tue, 11 Sep 2018 07:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Updated Tue, 11 Sep 2018 07:05 AM IST
विज्ञापन
brother raped real sister from long time in kashipur
rape

काशीपुर में सगा भाई लंबे समय से बहन को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। एक गुमनाम पत्र से इस शर्मनाक घटना का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


यहां एक फैक्ट्री में काम करने वाला युवक काफी समय से अपनी 14 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को पत्र भेजा था। जिसके बाद की गई जांच में आरोप सही पाया गया। दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खटीमा में बीते शुक्रवार जंगल के रास्ते युवक के साथ बाइक पर जा रही युवती को किडनैप कर सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को देर शाम तक एसपी सिटी देवेन्द्र पिंचा घटना का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

 

महिला से छेड़छाड़ पर युवकों की पिटाई 

brother raped real sister from long time in kashipur
Beaten

रुड़की के झबरेड़ा उकस्बे में एक डॉक्टर के सहायकों ने रात में मरीज के साथ आई एक महिला की साथ छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर महिला के परिजनों ने सहायकों की जमकर पिटाई की। 

जानकारी के मुताबिक, कस्बा के एक डॉक्टर के क्लीनिक में थाना क्षेत्र के एक गांव का मरीज भर्ती था। मरीज की देखरेख के लिये एक महिला भी साथ आई थी। डॉक्टर के दो सहायकों ने रात्रि में महिला को अकेले देखकर छेड़खानी शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और महिला के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की गई।

महिला के परिजन शिकायत करने थाने जाने लगे तो डॉक्टर किसी तरह समझा बुझाकर आरोपियों से माफी मंगवाई और मामले को रफादफा कर सहायकों को भगा दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed