फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Brother Bloody murder for alcohol in Roorkee

शराब पीने से रोका तो छोटे भाई के सिर पर हुआ खून सवार, फिर खौफनाक तरीके से लिया बदला

Sun, 03 Jun 2018 10:33 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, झबरेड़ा (रुड़की)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, झबरेड़ा (रुड़की) Updated Sun, 03 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Brother Bloody murder for alcohol in Roorkee
फायरिंग - फोटो : SELF

शराब पीने से रोकना छोटे भाई को इतना नागवार गुजरा कि उसने ऐसे खौफनाक तरीके से बदला लिया पढ़कर रूह कांप जाए। बात सुनते ही उसने बड़े भाई पर दोनाली बंदूक से फायर कर दिया। गोली लगने से वह तड़पने लगा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान छर्रे लगने से मां प्रकाशी देवी भी घायल हो गईं।

विज्ञापन


रिश्ते का कत्ल करने वाला छोटा भाई वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने मां को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी छोटे भाई की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


रविवार को झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कुंडेवाली निवासी कपिल (37) दोपहर के वक्त नशे में धुत होकर घर पहुंचा। घर पर उसकी मां प्रकाशी ने उसे शराब पीकर आने की बात पर डांटा और खाना खाकर घर में रहने के लिए बोला। मां के डांटने पर वह बिना खाए ही घर से जाने लगा। इस पर मां ने बड़े बेटे सेठपाल (42) को मौके पर बुलाया और कपिल को रोकने के लिए कहा। सेठपाल भी छोटे भाई को शराब न पीने की बात कहकर समझाने लगा। इस पर छोटा भाई कपिल भड़क गया और झगड़े पर उतारू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसों को लेकर भी चल रहा था विवाद

Brother Bloody murder for alcohol in Roorkee
murder

बात बढ़ी तो वह घर के भीतर रखी लाइसेंसी बंदूक ले आया। गुस्से से तमतमाए कपिल ने बंदूक बड़े भाई पर तान दी। यह देख मां प्रकाशी ने बीचबचाव करने की कोशिश की। इसी बीच कपिल ने सेठपाल पर फायर कर दिया। गोली सेठपाल के सीने में लगी और वह मौके पर ही गिरकर तड़पने लगा। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई।

मां प्रकाशी भी छर्रे लगने से घायल हो गई। यह देख कपिल मौके से भाग खड़ा हुआ। इधर, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही प्रकाशी देवी को लेकर रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे।

जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना पर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ एसके सिंह और थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान गांव पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने सेठपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुखपाल मान ने बताया कि सुखपाल के बेटे की तहरीर पर आरोपी कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही इसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

पैसों को लेकर भी चल रहा था विवाद
 सेठपाल के पास 25 बीघा खेती की जमीन है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में खड़े पेड़ों की बिक्री में बंटवारे को लेकर भी घर में क्लेश चल रहा था। छोटा भाई बार-बार बड़े भाई से पैसे मांग रहा था, लेकिन परिजन उसकी शराब की लत के कारण बात को टाल देते थे। सेठपाल के दो बेटे हैं। एक बेटा 18 साल और दूसरा बेटा 15 साल का है। छोटे भाई की भी कुछ साल पहले शादी हुई थी। एक वर्ष पहले उसकी पत्नी शराबखोरी की आदत से परेशान होकर अपनी एक वर्षीय बच्ची को लेकर मायके चली गई थी।श्



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed