बहन के ना कहने पर भाई ने दरांती से किया सिर पर हमला
उत्तरकाशी में एक भाई को अपनी बहन की ना इतनी नागवार गुजरी कि उसने उस पर दरांती से ताबड़तोड़ दो वार कर दिए।
विकासखंड के बगोरी गांव के खोड में रहने वाले एक भाई ने अपनी छोटी बहन पर दरांती से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल किशोरी को उसकी बहनों ने 108 सेवा की मदद से सीएचसी चिन्यालीसौड़ में उपचार के लिए भर्ती कराया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया।
पानी न देने पर हुआ विवाद
घटना बुधबार सांय करीब 6 बजे की है। कुमारी मनोजा (17) साल अपनी बहनों के साथ घर में बैठे थे। इस दौरान उसकी बड़ी बहन ने मनोजा से पीने का पानी मंगाया। बताया जा रहा है पानी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और उसके सौतेले भाई शीशपाल ने गुस्से में आकर दरांती से सिर और पीठ पर वार कर डाला।
बहिन पर हमला देख पास खड़ी मनोजा की बड़ी बहन कविता ने बीच बचाव किया और घायल मनोजा को सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया। डॉक्टर योगिता ने बताया की किशोरी के सिर और पीठ पर चोटें है। फिलहाल पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मनोजा की बड़ी बहन कवित्ता ने इलाके के राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कर्रवाई की मांग की है। राजसव उपनिरीक्षक उपेंद्र महंत ने बताया की युवती की बहन की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कानूनी कर्रवाई अमल में लाई जाएगी।