{"_id":"595fa8794f1c1b2c478b456c","slug":"boys-abscond-after-gangrape-with-married-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से लौट रही विवाहिता को खेत में खींचा, फिर गैंगरेप कर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल से लौट रही विवाहिता को खेत में खींचा, फिर गैंगरेप कर हुए फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
Updated Fri, 07 Jul 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पर नजर जमाए रखे दो युवकों ने अस्पताल से आते हुए विवाहिता को खेत में खींच लिया। महिला ने भागने की कोशिश तो वे हैवानियत पर उतर आए। गैंगरेप के बाद जब वह चिल्लाने लगी तो दोनों युवक फरार हो गए।
विज्ञापन
एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह बुधवार को सुल्तानपुर कस्बे में दवा लेकर गांव लौट रही थी। जैसे ही वह गांव के निकट पहुंची पहले से घात लगाए बैठे गांव के दो युवकों ने उसको सड़क किनारे खेत में खींच लिया।
विज्ञापन
उसके बाद बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। किसी तरह वह युवकों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। उसके बाद उसने घटना से परिजनों को अवगत कराया।
उसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर में भाकरपुर निवासी राहुल नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल नवीन चंद सेमवाल ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।