फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy tried to rape with lady in home

घर में घुसकर महिला के साथ करने लगा गंदा काम, दुधमुंहे बच्चे का भी कर डाला बुरा हाल

Thu, 02 Nov 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Thu, 02 Nov 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
boy tried to rape with lady in home

युवक ने आधी रात को घर में घुसकर महिला के साथ रेप की कोशिश की। इस दौरान दुधमुंहा बच्चा मां के चीखने की आवाज सुनकर रो पड़ा तो वहशी ने उसके साथ ऐसा सुलूक किया कि रूह कांप जाए।

विज्ञापन


दुधमुहे बच्चे के साथ सो रही एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर बच्चे की नींद खुल गई तो आरोपी ने रो रहे बच्चे को बेड से नीचे गिरा दिया जिससे मासूम के नाक की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार कंकरखाता निवासी एक व्यक्ति सऊदी अरब में काम करता है। उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ अकेली रहती है। बुधवार की रात महिला अपने एक वर्ष के बच्चे के साथ घर में सोई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रात्रि में एक युवक कमरे की खिड़की उखाड़कर कमरे में घुस गया और महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाने पर बच्चे की नींद खुल गई गई तथा उसने रोना शुरु किया।

boy tried to rape with lady in home
demo pic

इस पर आरोपी ने बच्चे को बेड नीचे गिरा दिया। जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई। इस पर बच्चे ने और तेज रोना शुरू कर दिया। इसी बीच बच्चे के रोने की आवाज व महिला का शोर सुनकर पड़ोस के मकान में रह रहे महिला के जेठ ने आवाज लगाकर महिला से बच्चे के रोने और उसके शोर मचाने का कारण पूछा।

महिला के जेठ की आवाज सुनकर आरोपी युवक महिला के कमरे का बाहर से कुंडा लगाकर मौके से फरार हो गया। महिला के शोर मचाने उसका जेठ भी मौके पर आ गया तथा उसने महिला को दरवाजा खोलकर बाहर निकाला।

तथा बच्चे को अस्पताल पहुचाया।महिला के परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टीएस राणा का कहना है कि महिला के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed