फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy threatens to Girlfriend commit suicide

प्रेमिका की 'ना' पर प्रेमी का माथा फिरका, लगाने लगा ली खुद पर आग

Thu, 31 Aug 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 31 Aug 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
boy threatens to Girlfriend commit suicide
demo pic

बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक युवक अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर आग लगाने लगा। दरअसल, प्रेमिका ने उसकी एक बात पर असहमति जता दी थी। जानिए, पूरा मामला...

विज्ञापन


यह पूरा मामला पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार बाजार पुलिस चौकी के पास न्यू मार्केट का है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुकान में काम करने वाली युवती का प्रेमी उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा। प्रेमिका के इंकार पर युवक ने बाइक में रखी पेट्रोल की बोतल निकालकर अपने ऊपर छिड़ककर आत्मदाह की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवती ने पुलिस को घटनाक्रम की तहरीर दी है। युवती ने बताया कि एक युवक उनकी दुकान के बाहर आया और उसे अपने पास बुलाने लगा। कई बार बुलाने पर भी जब वह दुकान से बाहर नहीं आई तो वह उसका हाथ पकड़कर जबरन उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

boy threatens to Girlfriend commit suicide
arrest

युवती के विरोध करने पर युवक अपनी बाइक में रखी पेट्रोल की बोतल लाया और खुद पर छिड़ककर आग लगाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान युवक युवती को जान से मारने की धमकी देने लगा। यह देखकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और युवक वहां से भाग गया।

बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि प्रेमी काशीरामपुर तल्ला का रहने वाला है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 309 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।  पुलिस ने देर शाम युवक को गिरफ्तार कर चौकी ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed