फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boy rape his girlfriend in uttarakhand

शादी करूंगा कहकर युवती से बनाता रहा शारीरिक संबन्ध, फिर दिया ऐसा धोखा कि सदमे में आई युवती

Sun, 27 May 2018 10:32 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मदकोट (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मदकोट (पिथौरागढ़) Updated Sun, 27 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
Boy rape his girlfriend in uttarakhand

शादी का झांसा देकर मुनस्यारी तहसील की एक  युवती के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


तहसील के एक गांव की युवती (19) ने शनिवार को मदकोट पुलिस चौकी में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। उसने तहरीर में कहा कि पंकज सिंह मेहता (21) पुत्र सुंदर सिंह मेहता निवासी गैला ने शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया। 18 मई को वह उसे अपने ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने 23 मई तक उसका शारीरिक शोषण किया और 24 मई को मुनस्यारी महाविद्यालय में परीक्षा देने की बात कहकर चला गया। जब उसने युवक को फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। तब से आरोपी से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ है। युवती ने तहरीर में यह भी कहा है कि आरोपी किसी दूसरी लड़की के साथ चला गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि तहरीर मुनस्यारी थाने को ट्रांसफर कर दी गई है। थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed