{"_id":"83888a7b4c0359fcc8823892ca8f6d11","slug":"boy-killed-body-found-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन काटकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्दन काटकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव
अमर उजाला, लक्सर
Updated Tue, 03 Sep 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में मखियाली खुर्द गांव के जंगल में एक अज्ञात युवक (22 वर्षीय ) की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि उसके गन्ने के खेत में एक 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है।
पढें...अनुपमा हत्या कांडः वहशियाना कत्ल से पहले जुनूनी प्यार
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही सीओ मनोज कत्याल और मंगलौर कोतवाल भान सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक युवक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
पढें...देहरादून के अनुपमा हत्याकांड की कहानी
पुलिस का अनुमान है कि हत्या सोमवार की रात को की गई होगी। पुलिस ने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन कोई भी मृतक को पहचान नहीं सका।
युवक की नहीं हुई पहचान
पुलिस का कहना है कि इससे लगता है युवक कहीं बाहर का रहनेवाला है और उसकी हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया।