{"_id":"df34e1ca5923e811ff1b86053c9e8450","slug":"boy-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालों ने नहीं कराया कोर्स तो खा लिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवालों ने नहीं कराया कोर्स तो खा लिया जहर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र के सिताबपुर गांव के एक युवक ने आर्थिक तंगी से पढ़ाई न कर पाने के चलते जहर खाकर जान दे दी। युवक डिग्री कालेज कोटद्वार में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
करना चाहता था कोर्स
जानकारी के अनुसार सिताबपुर निवासी शहजाद (22) पुत्र ईदरीश डिग्री कालेज कोटद्वार में बीए का छात्र था। बताया जा रहा है कि वह पढ़ाई के साथ कोई कोर्स करना चाहता था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। उसके पिता ऊन छंटाई का काम करते हैं और उनकी माली हालत अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इससे नाराज होकर शहजाद ने शनिवार शाम को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे राजकीय संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल से उठा लाए परिजन
उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ तो परिजन उसे रात को ही डॉक्टरों को बताए बिना घर ले आए। रात करीब ढाई बजे अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई।
परिजन उसे फिर अस्पताल ले आए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक अन्य महिला ने खाया जहर
वहीं कोटद्वार क्षेत्र में ही पदमपुर निवासी एक महिला ने रविवार सुबह घर पर जहर खा लिया। महिला को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर आए। उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन