{"_id":"5a239e194f1c1b193e8b6660","slug":"boy-commited-suicide-in-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती में क्या कर बैठा ये युवक, परिवार को दिया जिंदगी भर के लिए गम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्ती में क्या कर बैठा ये युवक, परिवार को दिया जिंदगी भर के लिए गम
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्ती में एक युवक कुछ ऐसा कर गया कि मां-बाप के लिए जिंदगी भर का गम हो गया। दोस्त की मौत से सदमे में युवक ऐसा कदम उठाएगा किसी ने नहीं सोचा था। जानिए फिर क्या हुआ...
विज्ञापन
दोस्त की मौत से डिप्रेशन में आए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार नितिन (25) पुत्र कुलदीप निवासी रामबाग हरबर्टपुर के परिवार में इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम को वह अपने कमरे में था। जब काफी देर तक नितिन नीचे नहीं आया तो परिजन उसे ढूंढते हुए उसके कमरे में पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने जब खिड़की से झांका तो वह कुंडी के सहारे रस्सी से लटका हुआ था।
विज्ञापन
परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे उतारा और लेहमन अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसआई दीपक मैठाणी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
एसआई मैठाणी ने बताया कि युवक 12वीं पास था। करीब एक साल पूर्व उसके दोस्त की मौत हो गई थी, जिससे वह डिप्रेशन में था। पुलिस का कहना है कि परिजन कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।