फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy commit suicide in his shop

मां को तमन्नाओं की जगह मिला बेटे का शव

Wed, 12 Mar 2014 10:43 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Mar 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
boy commit suicide in his shop

‘मां मैं आपकी तमन्नाओं पर खरा नहीं उतर पाया। तुम जो चाहती थी उसे मैं पूरा नहीं कर पाया।

विज्ञापन


इसलिए अब जीने की चाह खत्म हो गई है। मेरी मौत के बाद किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए.....।’ यह लिखकर क्लेमनटाउन में एक युवा दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दे दी।

दुकान में लगाई फांसी
जाखन निवासी दीपक (20) पुत्र रोशन तिब्बती मार्केट, क्लेमनटाउन में कपड़े की दुकान चलाता था। मंगलवार सुबह बाजार का मेन गेट खोलकर दूसरे दुकानदार अंदर पहुंचे तो देखा कि दीपक की दुकान का शटर आधा खुला था।
विज्ञापन


चोरी की आशंका पर शटर खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर दीपक मफलर के सहारे पंखे के कुंडे से लटका हुआ था।

पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में दीपक ने दुकान का सामान और मकान मालिक के पास जमानत के रूप में जमा दस हजार रुपए मां को देने की बात भी लिखी है। कमरे में खाने की थाली और कुछ फास्ट फूड भी पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां से कभी-कभी मिलाता बेटा
सुसाइड नोट में लिखे मोबाइल नंबर पर पुलिस ने दीपक की मां को सूचना दी। दीपक की मां का कहना है कि वह उनसे कभी-कभी मिलता था। वे चाहती थीं कि दीपक साथ रहकर बहन और परिवार की जिम्मेदारी संभाले।

वह खुद राजपुर में घरों में काम कर गुजरबसर करती हैं। दीपक के पिता भी काफी साल पहले परिवार से अलग हो चुके थे। दीपक ने फरवरी में ही तिब्बती मार्केट में दुकान किराए पर ली थी।


उसकी एक बहन है। कमरे से मिले मोबाइल को पासवर्ड से लॉक किया गया था। पुलिस ने इसे दीपक के परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या से पहले दीपक ने मोबाइल पर किस-किस से बात की, पुलिस इसका पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed