फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bloody conflict in fire personnel

आग बुझाने वालों में खूनी संघर्ष, 9 घायल

Mon, 07 Jul 2014 02:29 AM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 07 Jul 2014 02:29 AM IST
विज्ञापन
bloody conflict in fire personnel

उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में ग्रास्टनगंज फायर स्टेशन में शनिवार देर रात फायर कर्मियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। जवानों के दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में नौ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


जवानों में खूनी संघर्ष की सूचना पर उच्चाधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दलबल के साथ फायर स्टेशन पहुंचीं। सभी जवानों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अजय जोशी रविवार को कोटद्वार पहुंचे। उन्होंने शहर से करीब दस किमी दूर सनेह पुलिस चौकी में गोपनीय ढंग से कर्मचारियों और अधिकारियों की क्लास ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ फायरकर्मी निलंबित, एक लाइन हाजिर

bloody conflict in fire personnel

एसपी अजय जोशी ने नौ फायर कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि एक को लाइन हाजिर होने के आदेश दिए। मामले की जांच मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी को सौंपी गई है।

शनिवार की रात फायर स्टेशन में शराब पीकर कर्मचारियों के दो गुटों में पहले हाथापाई हुई। इसके बाद लाठीडंडे और रॉड निकल आई। करीब दो-ढाई घंटे फायर ब्रिगेड में हंगामा होता रहा।

हालात बेकाबू होने पर फायर स्टेशन के इंचार्ज एफएसओ मदन बहादुर खत्री ने घटनाक्रम की जानकारी सीओ अरुणा भारती के साथ ही उच्चाधिकारियों को दी।

संघर्ष के दौरान फायरिंग की भी खबर

bloody conflict in fire personnel

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायल सिपाहियों का रात में ही राजकीय अस्पताल में मेडिकल कराया और एसपी को घटना की जानकारी दी।

नीलकंठ लक्ष्मण झूला में बैठक के सिलसिले में आए एसपी सुबह तड़के कोटद्वार पहुंचे। पौड़ी के सीएफओ संदीप कुमार राणा ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

हंगामे के दौरान फायरिंग की भी चर्चा है, लेकिन अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं। खूनी संघर्ष की वजह कर्मचारियों के बीच ड्यूटी को लेकर हुई कहासुनी बताई जा रही है।

इन्हें किया गया निलंबित
प्रेम सिंह, दीपक राठौर, प्रदीप (थर्ड), बलबीर सिंह, अमित वर्मा, संदीप शर्मा, रवि थापा, राजेश और संजय कैंतुरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं ड्यूटी कर रहे फायर मैन विपिन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed