{"_id":"3834446b80ab0c8439a5a97ad1a4eac4","slug":"blackmailers-voice-reocrded-in-jp-joshi-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हैलो, मैं बोल रही हूं, काम हो गया क्या?’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘हैलो, मैं बोल रही हूं, काम हो गया क्या?’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 11 Jan 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन गजन देवी की अदालत में शुक्रवार को जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण से जुड़े ब्लैकमेलिंग की आरोपी युवती, नीरज चौहान और संजय बनर्जी की वॉयस रिकॉर्डिंग की गई।
विज्ञापन
फोरेसिंक एक्सपर्ट ने किया रिकॉर्ड
रिकार्डिंग के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. दयाल शरण दून आए थे। निलंबित अपर सचिव जेपी जोशी और आरोपियों के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत की पूरी रिपोर्ट तैयार की गई थी। अदालत में तीनों आरोपियों ने अपने-अपने हिस्से की बातचीत के अंशों पर आवाज रिकॉर्ड करवाई।
विज्ञापन
तीन महीने में आएगी रिपोर्ट
डा. शरण ने बताया कि रिकॉर्डिंग को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। तीन महीने में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। बताया कि जांच के बाद साफ हो जाएगा कि मोबाइल रिकॉर्ड की आवाज इन आरोपियों की है या नहीं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि निलंबित अपर सचिव जेपी जोशी ने यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती और अन्य लोगों पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज करवाया था।
इस तरह हुई रिकॉर्डिंग
रिकार्डिंग से पूर्व अदालत का दरवाजा बंद कर दिया गया था। भीतर न्यायाधीश, फोरेंसिक एक्सपर्ट, अदालती कर्मियों और आरोपियों के अलावा और किसी को जाने की इजाजत नहीं थी।
सूत्रों के मुताबिक एक्सपर्ट ने युवती के सामने उपकरण रखकर उसके अंश बोलने को कहा।
युवती ने सवाल किया: ‘हैलो, मैं --- बोल रही हूं। काम हो गया क्या?’ इसके आगे आवाज आती है: ‘हां, पुलिस आफिसर गेस्ट हाउस नैनीताल पहुंच जाओ।’ युवती बातचीत के कुछ और अंश बोलती है। इसके बाद नीरज चौहान और संजय बनर्जी की आवाज रिकॉर्ड की गई।
नहीं आया फैसला
बचाव पक्ष के अधिवक्ता जतिन दुग्गल ने कहा कि जांच किस लैब में होगी, यह बताने के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दिया गया है। इस पर अभी कोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया है।