भाजपा नेता ने महिला से किया दुराचार, दोबारा करना चाहा दुष्कर्म तो पहुंच गया पति और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की विकासनगर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव समेत पांच लोगों के खिलाफ दुराचार, बलवा, मारपीट, शांतिभंग और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सभी आरोपी ढकरानी निवासी हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि एक माह पूर्व जब वह घर पर नहीं था तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव मंसूर खान पुत्र जमील, मयूर पुत्र बुरहान और शाहरुख पुत्र निसार निवासी तीनों ढकरानी रात 10 बजे उसके घर में घुस गए।
उन्होंने चाकू से डराकर उसकी पत्नी से दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से उसकी पत्नी डरी सहमी रहने लगी।
पत्नी ने शोर मचाना शुरू किया पति भी घर आ पहुंचा
बीते शनिवार की दोपहर तीनों फिर उसके घर पर आ धमके और उसकी पत्नी से दोबारा दुराचार का प्रयास किया। पत्नी ने शोर मचाना शुरू किया तो पति भी घर पर आ पहुंचा।
विरोध जताने पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि इस बीच भाजपा नेता ने उसके सीने पर चाकू से वार कर दिया। बचाव करने पर चाकू उसकी नाक पर जा लगा।
इसके बाद तीनों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले उसके दामाद और बेटी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान काफी हंगामा हुआ।
बेटी और दामाद से भी मारपीट की
आरोप है कि इसी बीच भाजपा नेता का भाई जुल्फिकार और पिता जमील भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसकी बेटी और दामाद से मारपीट की।
इसके बाद पांचों मौके से फरार हो गए। मारपीट में वह, उसकी पत्नी, बेटी और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पार्टी ने किया पद मुक्त
भाजपा के जिला महामंत्री अरुण मित्तल ने बताया कि जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव मंसूर खान को पदमुक्त कर दिया है। यदि आरोप सही पाए गए तो उन्हें पार्टी से बाहर निकाला जाएगा।