{"_id":"7f5a43305e59db7f335cd33566470aea","slug":"bjp-leader-murderer-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता और व्यापारी की हत्या करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता और व्यापारी की हत्या करने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की-पिरान कलियर
Updated Fri, 13 Nov 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में भाजपा नेता समेत दो लोगों की हत्या कर फरार हुए पांच लाख के इनामी तीन बदमाशों को एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) व उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने कलियर क्षेत्र से दबोच लिया।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस सर्विलांस के जरिये हाई प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपियों को ढूंढती हुई उत्तराखंड तक पहुंची थी। यहां स्थानीय पुलिस व एसओजी की मदद से 24 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर टीम गुजरात ले गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बीते दो नवंबर को गुजरात के भरूच जिले में भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख श्रीश बंगाली और व्यापारी परज्ञेश मिस्त्री की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में गुजरात सरकार की ओर से पांच लाख का इनाम घोषित होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
गुजरात एटीएस के सीओ बलवंत सिंह छाबड़ा की अगुवाई में एक टीम मंगलवार को उत्तराखंड पहुंची और पुलिस व एसओजी के साथ मिलकर कलियर में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आरोपी मोहसीन, निसार व हैदर को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया गया है कि पकड़े गए एक आरोपी पर पहले से ही इनाम घोषित चला आ रहा था। हत्याकांड के बाद तीनों आरोपियों को पकड़ने पर पांच लाख का इनाम और घोषित कर दिया गया था। सीओ रुड़की कुलदीप असवाल ने बताया कि गुजरात एटीएस की टीम स्थानीय पुलिस व एसओजी की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ले गई है।
अजमेर से कलियर पहुंचे थे आरोपी
पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि तीनों आरोपी गुजरात से भागकर सीधे अजमेर पहुंचे। यहां कुछ दिन रुकने पर गुजरात पुलिस को इसकी भनक लग गई। मगर इससे पहले पुलिस के हाथ उनके गिरेबान तक पहुंचते, तीनों वहां से फरार हो गए।
अजमेर से कुछ जानकारी जुटाने पर गुजरात पुलिस को लगा कि आरोपी इस बार भी किसी मजार पर जा सकते हैं। सर्विलांस पर उनकी लोकेशन खंगालते हुए गुजरात पुलिस उत्तराखंड आ पहुंची।