{"_id":"57b12b574f1c1bdc716eb062","slug":"big-sex-racket-caught-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सात युवतियों को कराया मुक्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सात युवतियों को कराया मुक्त
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
sex racket
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के राज प्लाजा में पुलिस ने छापा मारकर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने देह व्यापार का गोरखधंधा चलाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके चुंगल सात युवतियों को मुक्त कराया। सभी युवतियां पूर्वोत्तर राज्यों की बताई जा रही हैं। दून में पुलिस को दो महीने में यह दूसरे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है। इसके पहले जुलाई में पुलिस ने एमडीडीए कॉलोनी में छापा मारकर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के राज प्लाजा में जिस्मफरोसी के धंधे की सूचना मिली थी। योजना बनाकर रविवार रात सीओ सदर मनोज कत्याल के नेतृत्व में कोतवाली व कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने प्लाजा में छापा मारा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और सात युवतियों को उनके चुंगल से छुड़ा लिया। ये रैकेट कितना बड़ा था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने मौके से 13 लाख रुपये नगदी बरामद की है। मामले में देर रात तक सभी आरोपियों से पूछताछ चलती रही।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही, इसलिए पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नामों की जानकारी नहीं दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछतांछ में अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। पुलिस इन पर भी काम कर रही है।