फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big disclosure in haridwar Amit Dixit murder case

हत्यारों ने गलती से कर दी थी अमित दीक्षित की हत्या, विधायक और ये कांग्रेसी नेता थे उनके टारगेट

Thu, 02 Nov 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 02 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
big disclosure in haridwar Amit Dixit murder case
कंबल कारोबारी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों ने खुद खुलासा किया है कि उनका प्लान क्या था। अमित की हत्या उन्होंने गलती से कर दी। उनके निशाने पर तो ये विधायक और कांग्रेसी नेता था।
विज्ञापन


उस दिन हत्यारे प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी, कांग्रेसी नेता भोमेश श्रीकुंज और एक पूर्व विधायक की हत्या करनी थी। कुख्यात संजीव जीवा के गुर्गे विक्की ठाकुर ने ही ट्रिपल मर्डर का ताना बाना बुना था। इसके पीछे हरिद्वार शहर में अपनी बादशाहत कायम करना था, लेकिन तीनों ही बच गए।
विज्ञापन


 निर्मला छावनी कालोनी में घर से निकलते ही कंबल कारोबारी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। एसटीएफ, हरिद्वार पुलिस ने हत्याकांड से जब पर्दा उठाया था तब हर कोई सन्न रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल कुख्यात संजीव जीवा के इशारे पर प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी की हत्या करने के इरादे से शूटर पहुंचे थे। उस दिन सुभाष सैनी भी कंबल कारोबारी के घर से चंद कदम की दूरी पर अपने एक परिचित के घर पर मौजूद था।

 

big disclosure in haridwar Amit Dixit murder case

चूंकि सैनी और कंबल कारोबारी का हुलिया मिलता जुलता था इसलिए शूटरों ने भूल से कंबल कारोबारी की हत्या कर दी थी। प्रॉपर्टी डीलर के कत्ल की योजना जीवा के गुर्गे विक्की ठाकुर ने तैयार की थी। यही नहीं प्रॉपर्टी डीलर के बाद कांग्रेसी नेता भोमेश श्रीकुंज एवं एक पूर्व विधायक की भी हत्या करनी थी।

ये बात पुलिसिया पूछताछ में सामने आई थी लेकिन पुलिस ने तब से अब तक हिलाकर रख देने वाली जानकारी को छिपाया हुआ था। दरअसल, विक्की ठाकुर पूरे हरिद्वार में अपनी बादशाहत कायम करना चाहता था इसलिए उसने पूर्व विधायक को उड़ा देने का प्लॉन भी बनाया था।

कंबल कारोबारी हत्याकांड में विक्की ठाकुर, उसके भाई निक्की ठाकुर, परिचित हिस्ट्रशीटर रितेश शर्मा, एक शूटर मुजाहिद की गिरफ्तारी हुई थी लेकिन एक शूटर शाहरूख अभी तक हत्थे नहीं चढ़ा है।

कंबल कारोबारी हत्याकांड के बाद पचास हजार के इनामी शाहरुख ने वेस्ट यूपी में कई कत्ल किए है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पूर्व विधायक के कत्ल की योजना की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed