{"_id":"fcdbeba5fb7f38011a6852e6b6a0924b","slug":"bhoora-escape-case-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात भूरा के लिए पुलिस ने बिछाया 'महाजाल'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात भूरा के लिए पुलिस ने बिछाया 'महाजाल'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Dec 2014 06:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस हिरासत से फरार अमित सरनावली उर्फ भूरा की तलाश में 14 दिन से भटक रही पुलिस सोमवार को भूरा का राज खोल सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के करीब एक दर्जन स्थानों पर पुलिस की कई टीमें रविवार देर रात तक जम चुकी थीं। इन जगहों पर भूरा के मददगार बदमाशों और उसे छुड़ाने वालों और खुद भूरा के होने की भी आशंका है।
देर रात तक सभी जगह एक साथ कार्रवाई की तैयारी थी, हालांकि टीमों को वरिष्ठ अधिकारियों को हरी झंडी का इंतजार था।
पुलिस अभिरक्षा से फरारी में भूरा के मददगारों की तलाश में उत्तराखंड और दिल्ली पुलिस रविवार रात को बड़ा ऑपरेशन करने की तैयारी में थीं। दून की पुलिस टीमों को दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हिस्सों में मोर्चे पर लगाया गया था।
विज्ञापन
बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ तैयार हैं जवान
सूत्रों के मुताबिक सभी जगह पुलिस टीमों को सतर्क और मुस्तैद रहने के लिए कहा गया था। मुठभेड़ की आशंका के चलते जवान आधुनिक हथियार और बुलेटप्रूफ जैकेट भी साथ ले गए हैं। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर यह पूरी कार्रवाई अंजाम देने की तैयारी थी।
विज्ञापन
देर रात तक मुखबिर के सिग्नल का इंतजार हो रहा था। संकेत मिलने के बाद ही अधिकारियों के पुलिस टीमों को धावा बोलने का निर्देश देने की बात बताई जा रही है।