फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bhoora enjoy with his girlfriend.

गर्लफ्रेंड संग मौज कर रहा मोस्ट वांटेड बदमाश भूरा

Sat, 27 Dec 2014 01:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून, मेरठ
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून, मेरठ Updated Sat, 27 Dec 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
bhoora enjoy with his girlfriend.

उत्तराखंड को मोस्ट वांटेड बदमाश दूसरे बड़े टारगेट की तैयारी से पहले मौज-मस्ती में लगा है। पुलिस के पास इसकी पक्की खबर पहुंच रही है।

विज्ञापन


भूरा का एक फोटो हाथ लगा है, जिसमें वह अपनी एक गर्लफ्रेंड के साथ बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड का ज्वाइंट ऑपरेशन कभी भी भूरा तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार भूरा की लोकेशन दिल्ली में मिल रही है, जबकि खट्टा की नोएडा में। पुलिस को भूरा के कुछ फोटो हाथ लगे हैं, जिसमें उसका हुलिया बदला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूरा और उसकी कथित गर्लफ्रेंड का भी फोटो पुलिस के हाथ लगा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह मेरठ या नोएडा की हो सकती है। पुलिस अफसरों के अनुसार इस युवती का पता लगाया जा रहा है।

पर्दे के पीछे कौन
भूरा और खट्टा को पर्दे के पीछे से कौन ड्राइव कर रहा है, यह रहस्य भी बना हुआ है। एक पुलिस अफसर की मानें तो भूरा लूट या डकैती की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले उस जगह के कुछ कर्मचारियों को हमराज बना लेता है।

यह भी माना जा रहा है कि भूरा को फरार कराने में पर्दे के पीछे के इसी शख्स का हाथ रहा है और वही आगे का टारगेट देगा।

भूरा के दो और साथी दबोचे

bhoora enjoy with his girlfriend.

दस लाख इनामी बदमाश अमित उर्फ भूरा के दो साथियों को दिल्ली पुलिस ने रोहिणी से दबोच लिया है। दोनों के बागपत से भूरा को भगाने में शामिल होने की आशंका है। सूचना पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

देर रात तक संयुक्त टीम दोनों को साथ लेकर विभिन्न ठिकानों में दबिश दे रही थी। देर रात भूरा की गिरफ्तारी की भी खबरें उड़ीं, लेकिन पुलिस इससे इनकार करती रही। ऑपरेशन भूरा में दिल्ली पुलिस को शुक्रवार देर शाम कामयाबी मिली।

रोहिणी इलाके से भूरा के साथी प्रिंस और सद्दाम को पकड़ लिया गया। जानकारी मिलते ही देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति भी दिल्ली पहुंच गए। माना जा रहा है कि दोनों का भूरा से गहरा संबंध रहा है। ऐसे में उनसे भूरा के ठिकाने की अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले गुरुवार को उत्तराखंड पुलिस के भी दिल्ली में भूरा के एक साथी को पकड़ने की जानकारी मिली थी। बताया जा रहा है कि इस बदमाश से भी पूछताछ की जा रही है।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक का कहना है कि भूरा अभी गिरफ्त से दूर है। अलबत्ता कार्रवाई चल रही है। उधर यूपी एसटीएफ के एसपी उमेश कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को पकड़े गए दोनों युवक पेशेवर लुटेरे रहे हैं। भूरा के बारे में अभी सटीक जानकारी मिलने से उन्होंने भी इनकार किया।

श्रेय लेने की होड़ में नहीं बांटी जा रही जानकारी

bhoora enjoy with his girlfriend.

राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून

ऑपपरेशन भूरा पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस ने भले ही संयुक्त अभियान चला रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि तीनों पुलिस के अभियान अलग-अलग ही चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी वजह से अब तक भूरा की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही।

बागपत में पुलिस अभिरक्षा से फरार अमित उर्फ भूरा की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर नोएडा में नियंत्रण कक्ष बनाकर संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन आला अधिकारियों के दावों के विपरीत निचले स्तर पर पुलिस जवान एक-दूसरे से जानकारी बांटने से बच रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो यूपी और उत्तराखंड विशेष कार्य बल (एसटीएफ) में नंबर वन इनामी बन चुके भूरा को पकड़ने का श्रेय लूटने की होड़ लग गई है।

निचले स्तर पर भले जवानों में समन्वय नहीं हो, लेकिन ऊपरी स्तर पर तीनों राज्यों के अधिकारी संयुक्त तौर पर ही अभियान चलाने की बात कहते हैं। सूत्रों के मुताबिक तीनों राज्यों के अधिकारियों में यह सहमति बन चुकी है कि भूरा को पकड़े चाहे कोई भी, नाम तीनों राज्यों की पुलिस का रहेगा।

इनामी भूरा को दबोचने के लिए कई स्तरों का काम चल रहा है। हर टीम को अलग-अलग टारगेट है। बेहिसाब अधकचरी जानकारियां मिलती हैं, जिन्हें अपने हिसाब से पुष्ट कराया जा रहा है।
- उमेश कुमार सिंह, एसपी एसटीएफ यूपी

एसटीएफ और पुलिस की तमाम टीमें अपने स्तर से जानकारियां जुटाकर कार्रवाई कर रही है। सटीक सूचना पर संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
- सदानंद दाते, एसएसपी यूके एसटीएफ

आपरेशन भूरा के तहत उत्तराखंड पुलिस द्वारा कई संदिग्ध लोग हिरासत में लिए गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक कुछ हाथ नहीं लग सका है। यह तय है कि भूरा अब ज्यादा दिन तक कानून से नहीं भाग पाएगा।
- बीएस सिद्धू, पुलिस महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed