फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bank officer gone to jail in case of scam

हरिद्वार: करोड़ों के घोटाले में तीन साल बाद बैंक के अधिकारी को जेल

Fri, 01 Dec 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 01 Dec 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
bank officer gone to jail in case of scam

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद आखिरकार करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोपी साउथ इंडियन बैंक के अधिकारी अमित परमार को जेल जाना पड़ा। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए जेल भेजने के आदेश दे दिए हैं। करीब तीन साल से आरोपी बैंक अधिकारी कार्रवाई से बचने के लिए घूम रहा था।

विज्ञापन


चंद्राचार्य चौक क्षेत्र के कंप्यूटर व्यवसायी विजय कुशवाहा ने कोतवाली ज्वालापुर में वर्ष-2013 में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि देहरादून के राजपुर रोड पर साउथ इंडियन बैंक के प्रबंधक अमित परमार ने जालसाजी से हरिद्वार में उसके दो खातों से करीब ढाई करोड़ की रकम का गबन की थी।
विज्ञापन


कंप्यूटर व्यवसायी ने साउथ इंडियन बैंक के चार अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने वर्ष-2014 में साउथ इंडियन बैंक शाखा देहरादून के प्रबंधक रहे अमित परमार (पुत्र कृष्ण पाल निवासी विकास नगर जिला भिवानी हरियाणा) के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

bank officer gone to jail in case of scam

तब से आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इस पर पीड़ित पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को 30 नवंबर तक हरिद्वार की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे।

30 नवंबर को आरोपी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रजनी शुक्ला की कोर्ट में पेश हुआ, जिसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए। वादी पक्ष के अधिवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि बैंक अधिकारी को जेल भेज दिया है।

कंप्यूटर व्यवसायी ने मौजूदा समय में जनकपुरी दिल्ली के साउथ इंडियन बैंक में तैनात रहे अमित परमार के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में भी करीब 19 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है जो मौजूदा समय में हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed