{"_id":"dffa8079664b1b3e953dd271166bc4ba","slug":"attempt-to-suicide-by-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से रोका तो छत से कूदा प्रेमी, परिजन भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से रोका तो छत से कूदा प्रेमी, परिजन भिड़े
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 21 Mar 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार क्षेत्र में एक युवक को प्रेम विवाह की परिजनों से अनुमति नहीं मिली तो हताश युवक ने छत से छलांग लगा दी। इससे गुस्साए परिजनों ने युवती व उसके परिजनों की घर में घुसकर पिटाई कर दी। एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
चल रहा था प्रेम प्रसंग
मोहल्ला लोधामंडी के एक युवक-युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक के परिजन शादी के पक्ष में नहीं थे। बुधवार देर रात परिजनों से कहासुनी होने पर युवक ने छत से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजन युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने युवक के हाथ में फ्रे क्चर होने की पुष्टि की।
परिजनों ने प्रेमिका के घर पर बोला धावा
पुत्र के छत से कूदने से गुस्साए परिजनों ने युवती के घर हमला बोल दिया। इस दौरान युवती व उसके परिजनों के साथ मारपीट की। युवती के पांव में फ्रेक्चर हो गया है।
विज्ञापन
देर रात युवती पक्ष के पुरुषों ने मोहल्ला कैथवाड़ा में रिश्तेदारों के घर शरण ली। बृहस्पतिवार सुबह भी युवक पक्ष ने युवती के घर धावा बोला।
पुलिस में की शिकायत
दोपहर को कोतवाली पहुंचकर युवती पक्ष ने पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। इधर, युवक ने भी युवती के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया।
कोतवाली प्रभारी दिनेश भंडारी ने बताया कि आरोपों की जांच कर रहे हैं। पूरा प्रकरण प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।