{"_id":"94fe8e5f792215e0797c8fca2edb15ab","slug":"attempt-to-rape-with-minor-girl-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामलीला देखने जा रही किशोरी से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामलीला देखने जा रही किशोरी से रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)
Updated Wed, 24 Sep 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के एक गांव में रामलीला देखने जा रही किशोरी से एक युवक ने सरेराह खींचकर सुनसान में ले जाकर रेप करने की कोशिश की लेकिन किशोरी के हल्ला मचाने पर एकत्र ग्रामीणों को देखकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
मामला अलग-अलग समुदाय से होने के कारण हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।
घटना सोमवार देर रात करीब साढे़ 11 बजे की बताई जा रही है। बहादराबाद थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी गांव में ही रामलीला देखने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मिले एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
किशोरी ने भागने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया और सुनसान जगह की ओर खींचने लग गया।
दो समुदायों का मामला होने के चलते पुलिस सतर्क
किशोरी के हो-हल्ला मचाने पर एकत्र हुए ग्रामीणों को देखकर आरोपी युवक फरार हो गया। किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास की सूचना मिलते ही भाजपा जिला मंत्री आदित्य राज सैनी के नेतृत्व में कई पार्टी कार्यकर्ता सीधे गांव पहुंच गए।
पीड़िता को साथ लेकर भाजपाई और पीड़िता का भाई थाने पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही पुलिस से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग के लिए हो-हल्ला कर दिया।
हरकत में आई पुलिस ने देर रात दबिश देकर आरोपी नदीम पुत्र गुलजार को गिरफ्तार किया। तब जाकर मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव की हर गतिविधि पर पुलिस निगाह रखे हुए हैं।