{"_id":"903a6ecb700021c6c8f191328bb488a9","slug":"attempt-to-rape-in-pauri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा से रेप की कोशिश, महिलाओं ने जमकर धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा से रेप की कोशिश, महिलाओं ने जमकर धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Sep 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी तहसील के एक गांव में विधवा से बलात्कार का प्रयास और मारपीट करने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान की तहरीर पर सतपुली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामला राजस्व क्षेत्र का होने के चलते मुकदमा हस्तांतरित कर दिया गया है।
शोर सुनकर पहुंच गई महिलाएं
मालूम हो कि बृहस्पतिवार शाम को गांव का आरोपी युवक योगेश नैथानी एक महिला के घर में घुस गया था और बलात्कार का प्रयास किया।
महिला के विरोध करने पर युवक ने महिला के सिर पर डंडे से हमला कर दिया था जिससे वह घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर गांव की दूसरी महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।
ग्रामीणों ने पकड़ा
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर रस्सियों से बांध दिया था। देर रात को पुलिस ग्राम प्रधान ने आरोपी युवक के खिलाफ सतपुली थाने में तहरीर दी। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मामला राजस्व क्षेत्र का होने के चलते मामला राजस्व पुलिस को सौंप दिया गया। पौड़ी तहसील के पश्चिमी मनियारस्यूं पट्टी पटवारी विजेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। पहले भी वह इस तरह के मामलों में शामिल रहा है।
विज्ञापन