महिला के साथ BJP नेता ने किया घिनौना काम, पुलिस के डर से फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के साथ घिनौनी हरकत करने के आरोप में भाजपा नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
खटीमा में महिला से दुष्कर्म के प्रयास व एक कर्मचारी को स्थायी नियुक्ति के आश्वासन पर सात लाख रुपये डकारने के आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।
इसके बावजूद यदि फरार भाजपा नेता की गिरफ्तारी नहीं होती है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
स्थायी नियुक्ति दिलवाने के नाम पर हड़पे लाखों
बता दें कि भाजपा नेता देवेंद्र चंद के खिलाफ गत नौ मई को एक महिला ने दुष्कर्म के प्रयास और पड़ोसी युवक को सहकारिता विभाग में स्थायी नियुक्ति दिलवाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दुष्कर्म के प्रयास की सीडी भी साक्ष्य के रूप में सौंपी थी। पुलिस की दबिश के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। करीब एक सप्ताह बाद भी देवेंद्र का सुराग नहीं लग सका है।
आरोपी भाजपा नेता के पड़ोसी देश नेपाल में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस ने सोमवार को न्यायालय से गैर जमानती वारंट हांसिल कर लिया। कोतवाल चंचल शर्मा ने कहा कि यदि गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आया तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।