{"_id":"30f895f567feddb5f1b07e36e59c4896","slug":"attempt-to-kidnap-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह किशोरी को कार में खींचने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह किशोरी को कार में खींचने की कोशिश
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 18 Mar 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनखल में मंगलवार शाम सरेराह एक कार सवार ने छेड़छाड़ करते हुए किशोरी को कार में खीचना चाहा। किशोरी के पिता की सूचना पर एक्टिव हुई कनखल पुलिस ने कुछ देर में आरोपी को दबोच लिया। मूल रुप से हल्द्वानी निवासी आरोपी पेशे से कारोबारी है।
विज्ञापन
पढ़ें,उत्तराखंड में भाजपा ने इन पर लगाया दांव
विज्ञापन
मंगलवार शाम आन्नदमयी पुरम कालोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री अपनी छोटी बहन को टयूशन के लिए घर छोड़ने गई थी।
(तस्वीरों में देखिए उत्तराखंड की होली)
विज्ञापन
वापस लौटते समय आनन्दमयी पुलिया के समीप पहुंचते ही इण्डि कार सवार युवक ने पुत्री को रोक लिया। आरोप है कि छेड़खानी करते हुए पुत्री को कार में खीचने की कोशिश की, पर राहगीरों के आने पर सफल नहीं हुआ।
आरोपी पुलिस हिरासत में
पिता की सूचना पर सक्रिय हुई कनखल पुलिस ने कृपालु बाग आश्रम की पुलिया के समीप कार को थाम लिया। एसओ महेश जोशी के अनुसार आरोपी का नाम त्रिभुवन जोशी पुत्र नित्यानंद जोशी निवासी संगम विहार हल्द्वानी नैनीताल हाल निवासी एस-2 संदेशनगर कनखल है।
पढ़ें, डॉक्टर के बेटे ने की क्लीनिक में नाबालिग से छेड़छाड़
आरोपी की संदेश नगर में दमयंती ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार भी बरामद कर ली गई है।