फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army officer molest Women in doon express toll free number help her

दून एक्सप्रेस में सैन्य अधिकारी ने महिला के साथ की गंदी हरकत, रेलवे की इस सुविधा से पहुंच गया जेल

Sat, 12 May 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 May 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Army officer molest Women in doon express toll free number help her
demo pic

देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस (13010 डाउन) में महिला के साथ एक सैन्य अधिकारी ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने इसकी शिकायत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 182 पर की तो आरोपी सैन्य अधिकारी को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मुरादाबाद जीआरपी थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सैन्य अधिकारी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और देहरादून में तैनात है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात आठ बजे दून एक्सप्रेस देहरादून रेलवे स्टेशन से चली थी। रात करीब 11 बजे जब ट्रेन नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से चली तो ए-1 कोच में सवार एक व्यक्ति ने महिला पर अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Army officer molest Women in doon express toll free number help her

आरोप है कि महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने छेड़छाड़ भी शुरू कर दी। अन्य यात्रियों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत तो हो गया, लेकिन महिला ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 182 पर खुद के साथ हुई छेड़खानी की घटना की शिकायत कर दी।

करीब एक घंटे के बाद ट्रेन जैसे ही मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने ए-1 कोच को घेर लिया। मुरादाबाद आरपीएफ इंस्पेक्टर एसडी यादव ने बताया कि पुलिस ने वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने खुद को सेना का एक अधिकारी और देहरादून में तैनात बताया। आरोपी मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। बिहार निवासी महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed