{"_id":"46ca7b8167296047775f55380fb71fda","slug":"army-man-raped-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने किया नाबालिग के साथ दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी ने किया नाबालिग के साथ दुराचार
अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Tue, 18 Mar 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा के चौबटिया क्षेत्र में 99 पर्वतीय ब्रिगेड के एक जवान ने 10 साल की बालिका के साथ दुराचार किया। लोगों ने आरोपी फौजी को पकड़कर जमकर धुनाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें, डॉक्टर के बेटे ने की क्लीनिक में नाबालिग से छेड़छाड़
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने आरोपी की बाइक को भी आग लगा दी। आरोपी कुकरोली थल जिला पिथौरागढ़ का रहने वाला है।
सामान लेने गई थी बालिका
जानकारी के अनुसार सोमवार को होली के बाद शाम करीब पांच बजे 10 वर्षीय बालिका अपने छोटे भाई के साथ सामान खरीदने चौबटिया बाजार गई थी।
पढ़ें, मैंने टिकट नहीं मांगा, पार्टी ने खुद दिया: निशंक
विज्ञापन
कुनेलाखेत-रानीखेत मार्ग पर 99 पर्वतीय ब्रिगेड के जवान आनंद सिंह ने बालिका को पकड़ लिया और मुंह पर रुमाल बांधकर उसे जंगल की तरफ ले गया। जहां बालिका से दुराचार किया।
छोटे भाई ने दी घटना की जानकारी
इधर, बालिका का छोटा भाई रोते हुए घर आया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन और स्थानीय लोग जंगल की तरफ भागे और आरोपी को पकड़कर खूब धुनाई की। गुस्साए लोगों ने उसकी बाइक भी फूंक डाली।
पढ़ें, उत्तराखंड में रंगों की फुहार में फूटा सियासी गुबार
बाद में आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुराचार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
मेडिकल में दुराचार की पुष्टि
मेडिकल के लिए बालिका को अल्मोड़ा जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर कैंट उपाध्यक्ष मोहन नेगी समेत तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल बीसी शर्मा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई है।
(तस्वीरों में देखिए उत्तराखंड की होली)
वहीं मामले में पर्वतीय ब्रिगेड के अधिकारियों ने मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि सेना के अधिकारी जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।