फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anumpa murder case history

देहरादून के अनुपमा हत्याकांड की कहानी

Thu, 05 Sep 2013 08:28 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Sep 2013 08:28 AM IST
विज्ञापन
anumpa murder case history

यह घटना अक्टूबर 2010 की है। देहरादून के कैंट थाने के गोविन्दगढ़ प्रकाश विहार इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करके उसके शव को फ्रीजर में रखने के मामले ने पूरे उत्तराखंड में सनसनी फैला दी थी।

विज्ञापन


देहरादून पुलिस ने पति राजेश गुलाटी के खिलाफ हत्या और साक्ष्यों को मिटाने संबधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गुलाटी को उन दुकानों पर ले जाया गया, जहां से उसने अपनी पत्नी के शव को काटने के लिए आरी और उसे रखने के लिए फ्रीज खरीदा था। दुकानदारों ने राजेश की शिनाख्त की है।
विज्ञापन


बाद में राजेश को मसूरी भी ले जाया गया, जहां उसने कथित रूप से शवों के टुकडों को फेंका था। गुलाटी का अपनी पत्नी अनुपमा के साथ 17 अक्टूबर 2010 को किसी बात पर झगड़ा हो गया था और उसने उसे पीटा, जिसके बाद उसका सिर दीवार से टकरा गया था और वह बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के सैकडों टुकडे़ किए
गुलाटी ने उसके बाद अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी उसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने का एक ऐसा उपाय सोचा, जिसको सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वह अगले दिन आइसक्रीम रखने वाला फ्रीज और लकड़ी काटने की आरी लाया।

बताया जाता है कि जब उसके दोनों बच्चे स्कूल चले गए तो उसने आरी से शव के सैकडों टुकडे़ किए और उसे फ्रीज में रख दिया। पुलिस के मुताबिक शव के टुकडे फ्रीज में रखे जाने के बाद उसने बच्चों से कह दिया कि उनकी मां दिल्ली गई है और कुछ दिनों बाद वापस आ जाएगी।

इसी बीच अनुपमा के भाई ने अपनी बहन के बारे में जब जानकारी लेनी चाही तो राजेश ने बहाने बनाने शुरू कर दिए जिसके बाद उसके भाई ने घर में खोजबीन करनी शुरू कर दी। इस दौरान उसने फ्रीज देख तो वह चौंक गया,  उसमें अनुपमा का सिर और धड़ रखा था।


उसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब गुलाटी को अपने कब्जे में लिया तो उसने साफ-साफ सभी बात पुलिस को बता दी। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के समय भी गुलाटी के चेहरे पर कोई भाव नहीं था। वह पूरी तरह से सामान्य था। उसने पुलिस को घटना की जानकरी पूरी पूरी सुना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed