फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anti drugs campaign anchor caught in drunk.

नशे में टल्ली हुई नशा विरोधी एंकर, जमकर काटा हंगामा

Fri, 15 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
anti drugs campaign anchor caught in drunk.

पुलिस की नशा विरोधी फिल्म में एंकर युवती ने बृहस्पतिवार रात को शराब के नशे में राजधानी में जमकर हंगामा किया। उसे देखने के लिए तमाशबीनों का तांता लगा रहा। बाद में पुलिस ने चालान कर युवती को परिचित की सुपुर्दगी में दे दिया। फजीहत से बचने के लिए अधिकारी अब युवती को पहले ही हटाए जाने का दावा कर रहे है।

विज्ञापन


शहर के गांधी पार्क से नशे में धुत्त एक युवती बृहस्पतिवार रात को मसूरी बस स्टैंड के लिए विक्रम बुक किया। चालक ने रेलवे स्टेशन स्थित बस स्टैंड पर उसे उतार दिया। आरोप है कि रकम को लेकर युवती विक्रम चालक से भिड़ गई।
विज्ञापन


हंगामा होने पर वहां लोगों का तांता लग गया। चालक युवती को लेकर लक्खीबाग पुलिस चौकी पहुंच गया। नशे में होश-हवाश खोने के कारण उल-जुलूल बोलती चली गई। युवती एक अधिकारी को भी बुलाने की मांग करने लगी। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मानी तो पुलिस ने नशे में हंगामा कराने के आरोप में चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एल्कोमीटर से शराब की पुष्टि के बाद किया चालान

anti drugs campaign anchor caught in drunk.

चौकी प्रभारी राकेश शाह ने बताया कि एल्कोमीटर में नशे की पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई है। फिलहाल युवती को उसके परिचित के सुपुर्द कर दिया गया।

सूत्रों का कहना है कि युवती को ट्रैफिक पुलिस द्वारा बनाई जा रही नशा विरोधी फिल्म में एंकर के रुप में हायर किया गया था। वो फिल्म में एंकरिंग भी कर चुकी है। दिन भी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस में उसका आवागमन रहता है।

हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती एक स्टूड़ियो के माध्यम से आई है, लेकिन कुछ दिन पहले उसे रिजेक्ट कर दिया गया था। नशे में हंगामा करने पर पुलिस एक्ट में उसका चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed