{"_id":"5831adea4f1c1bb304b3989a","slug":"anm-girl-student-missing-from-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम का कोर्स कर रही धामपुर की छात्रा लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएनएम का कोर्स कर रही धामपुर की छात्रा लापता
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 20 Nov 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
लापता
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में एएनएम का कोर्स कर रही एक छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। छात्रा यहां कनखल की विष्णु गार्डन कालोनी में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने शनिवार रात कनखल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक धामपुर, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के एक गांव की रहने वाली छात्रा हरिद्वार में एएनएम का कोर्स कर रही थी। छात्रा ने कनखल की विष्णु गार्डन कालोनी में बतौर पेइंग गेस्ट कमरा लिया हुआ था।
विज्ञापन
पेइंग गेस्ट हाउस संचालक ने परिजनों को बताया कि छात्रा 18 नवंबर को बाहर गई थी, मगर वापस नहीं लौटी। दिनभर इंतजार के बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन शनिवार को हरिद्वार पहुंचे और अपने स्तर से उसकी खोजबीन की। देर शाम तक कुछ पता न चलने पर रात के समय परिजन कनखल थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी कहानी बताई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कनखल जवाहर लाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। सहेलियों और साथ पढ़ने वाली छात्राओं से भी जानकारी जुटाई जा रही है। मोबाइल फोन लोकेशन भी निकाली जा रही है। जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।