फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   angry father killed his son.

बाप ने गुस्से में बुझा दिया अपने ही घर का चिराग

Sun, 03 May 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Sun, 03 May 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
angry father killed his son.

उत्तराखंड में ऐसी वारदात सामने आई जिसने बाप और बेटे के रिश्ते का 'खून' कर दिया। पढ़ें, गुस्से का खौफनाक अंजाम...

विज्ञापन


उत्तराखंड में गदरपुर के रजपुरा नं. 1 कॉलोनी में बाप ने ही अपने खून का खून कर दिया। कहासुनी के दौरान गुस्से में आए बाप ने बेटे के पेट में छुरा घोंपकर उसकी आंतें बाहर निकाल दीं। वारदात के बाद पिता फरार है।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे रजपुरा नं. 1 कॉलोनी निवासी राय सिंह और उसके बेटे अमरजीत में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए बाप ने बेटे के पेट में छुरा घोंप दिया। इससे बेटे की आंतें तक बाहर निकल आईं।
विज्ञापन


इसके बाद बाप खून से लथपथ बेटे को तड़पता छोड़कर फरार हो गया। छुरे के ताबड़तोड़ प्रहार के बाद बुरी तरह से जख्मी अमरजीत जान बचाने के लिए कभी पड़ोसियों के घर तो कभी सड़क पर लेटकर जख्मों को हाथों से दबाकर जान बचाने की गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में काम के लिए गए लोगों और पुलिस के पहुंचने तक करीब 15 मिनट से अधिक समय तक अमरजीत जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस अमरजीत को सीएचसी लाई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ढाबे के पीछे पेशाब की तो पीट-पीटकर मार डाला

angry father killed his son.

रुद्रपुर/शांतिपुरी में पंतनगर थाना क्षेत्र के नगला में ढाबे के पीछे लघुशंका (पेशाब) करने पर ढाबा स्वामी दो भाइयों ने युवक को धारदार हथियारों से पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी उज्ज्वल घोष (26) पुत्र निभई घोष सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन बीते कुछ माह से वह नगला बाईपास रोड पर संतोष की टायर की दुकान में काम कर रहा था।

गुरुवार रात वह दुकान में ही था। इसी बीच वह कुछ दूरी पर जाकर फौजी ढाबे के पीछे लघुशंका करने लगा। यह देख फौजी ढाबा के स्वामी दो सगे भाई रतन सिंह और लक्ष्मण सिंह ने उससे गालीगलौज कर दी। जिसका उज्ज्वल ने विरोध किया।

दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

angry father killed his son.

इस दौरान दोनों भाइयों ने उसे पकड़ लिया और लाठी डंडों के साथ ही चाकू से प्रहार कर दिया। इससे उज्ज्वल लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उज्ज्वल को इलाज के लिए पंतनगर स्थित प्राथमिक अस्पताल में पहुंचाया।

जहां से उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शनिवार की सुबह उज्ज्वल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

साथ ही मामले की तहरीर पर हत्या के आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्या के एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच एसएसआई प्रदीप चौहान को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed