एम्स की छात्रा ने की खुदखुशी, नहीं बनना था डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरी की पढ़ाई से परेशान होकर एम्स की एक छात्रा ने खुदखुशी कर ली। ऋषिकेश स्थित एम्स में नर्सिंग की फर्स्ट इयर की छात्रा युक्ति (18 साल) ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी।
दिल्ली के रहने वाली छात्रा हॉस्टल में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार की रात लगभग 11:45 बजे युक्ति ने पंखे से लटक कर जान दे दी।
बताया गया कि फांसी लगाने से पहले छात्रा ने सिजेरियन ब्लेड से दोनों हाथ की नस भी काटी थी।
रात को दो बजे घटना का पता लगते ही एम्स के कर्मी द्वारा उक्त छात्रा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
माता-पिता ने छात्रा की एक नहीं सुनी
बुधवार की सुबह पुलिस द्वारा पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर छात्रा के परिजन भी ऋषिकेश पहुंच गए हैं।
मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जिससे पता लगा कि छात्रा नर्सिंग की पढ़ाई नहीं करना चाहती थी। उसने इस बारे में अपने माता-पिता को भी बताया, लेकिन उन्होंने उसकी एक बात नहीं सुनी।
सुसाइड नोट में साफ-साफ लिखा है कि पढ़ाई से तंग आकर वह सुसाइड कर रही है। युक्ति अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। युक्ति के पिता दिल्ली में फोटोग्राफी का काम करते हैं।