{"_id":"573236924f1c1bb955919f7f","slug":"after-fault-in-mobile-company-will-return-cost","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल खराब, कंपनी हर्जाने के साथ लौटाएगी पूरी कीमत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल खराब, कंपनी हर्जाने के साथ लौटाएगी पूरी कीमत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पाइस कंपनी को खराब मोबाइल की पूरी कीमत लौटाने के साथ ही चार हजार रुपये हर्जाना भी देना होगा। जिला उपभोक्ता फोरम ने 30 दिन के भीतर मोबाइल की कीमत लौटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
देहरादून के ग्राम भानियावाला निवासी प्रीति गौनियाल ने जिला उपभोक्ता फोरम में की शिकायत में कहा कि उसने 19 जून 2015 को मोबाइल वर्ल्ड एंड कंप्यूटर भानिवाला से 5500 रुपये कीमत का स्पाइस कंपनी का मोबाइल खरीदा था, जो खरीदने के कुछ समय बाद ही खराब हो गया।
विज्ञापन
मामले में जिला उपभोक्ता फोरम की ओर से कंपनी को नोटिस भेजा गया, इसके बाद भी कंपनी की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। फोरम ने मामले में एक पक्षीय बहस सुनने के बाद दुकानदार, सर्विस सेंटर व कंपनी को मोबाइल की कीमत लौटाने व हर्जाना देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन