फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Acid attack on a girl in kashipur hospital icu

उत्तराखंड: ICU में महिला स्टाफ पर एसिड अटैक, बुरी तरह झुलसी युवती

Mon, 18 Sep 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Mon, 18 Sep 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Acid attack on a girl in kashipur hospital icu

एक निजी अस्पताल के आईसीयू में एक मह‌िला स्टाफ पर एस‌िड अटैक का मामला सामने आया है। हमले में युवती का हाथ बुरी तरह से झुलस गया है। 

विज्ञापन


आपसी नोंक झोक में एक कर्मचारी ने महिला सहकर्मी के हाथ पर तेजाब डाल दिया। इसको लेकर अस्पताल में खूब हंगामा हुआ। अस्पताल प्रशासन ने आरोपी युवक को नौकरी से हटाकर मामला रफा दफा कर दिया।  
विज्ञापन


रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक युवक और युवती रविवार की रात आईसीयू यूनिट में ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते युवक ने सहकर्मी युवती के हाथ पर तेजाब उड़ेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजाब से युवती का हाथ झुलसा तो अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल संचालक ने मौके पर पहुंचकर बाउंसरों की मदद से आरोपी को बाहर निकलवा दिया और उसे नौकरी से हटा दिया। बाद में संचालक ने पीड़ित युवती को समझा बुझाकर मामला रफा दफा करा दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed