फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aamir khan molested a seventh class girl

मासूम से छेड़छाड़ में आमिर खान गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Thu, 31 Aug 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 31 Aug 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
aamir khan molested a seventh class girl
rape - फोटो : google

सरेआम छात्रा से छेडछाड़ करने के आरोप में आमिर खान को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में यह सूचना आग कि तरह फैल गई। घटना से उग्र हिंदू संगठनों ने खूब हंगामा किया।

विज्ञापन


देहरादून के रायपुर क्षेत्र में सरेआम हाथ पकड़ने पर सातवीं की छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी आमिर बाइक छोड़कर भाग गया। बाइक लेने आए आरोपी के भाई की उग्र लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


इसी बीच हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर छेड़छाड़ की बढ़ती वारदातों पर नाराजगी जताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

आमिर ने जबरन पकड़ा छात्रा का हाथ

aamir khan molested a seventh class girl
छात्रा रोजमर्रा की तरह ट्यूशन जा रही थी - फोटो : DEMO Pics
आरोप है कि रायपुर क्षेत्र निवासी कक्षा सात की छात्रा को वेल्डिंग का काम करने वाला आमिर खान कई दिन से परेशान कर रहा था।

आरोप है कि मंगलवार की शाम छात्रा रोजमर्रा की तरह ट्यूशन जा रही थी तो बाइक पर आए आमिर ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने जबरन उसका हाथ पकड़ा तो छात्रा ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आमिर घबरा गया और मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग गया।
 

आरोपी के ‌खिलाफ मुकदमा दर्ज

aamir khan molested a seventh class girl
छापा मारी कर आरोपी आमिर खान को गिरफ्तार कर लिया - फोटो : सांकेतिक चित्र
छात्रा से छेड़छाड़ की बात कुछ देर में इलाके में आग की तरह फैल गई। इसी बीच आमिर ने अपने भाई को बाइक लाने के लिए घटनास्थल पर भेज दिया।

आरोप है कि उग्र लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बाइक और युवक को अपने साथ ले आई। वहीं, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रायपुर थाने पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

देर शाम पुलिस ने छापा मारी कर आरोपी आमिर खान को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को आरोपी का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed