{"_id":"33445d449a7d66ef3d8736c2d40a6ae2","slug":"a-person-given-life-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने खाया जहर तो पत्नी की कर दी धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने खाया जहर तो पत्नी की कर दी धुनाई
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 13 Oct 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहित जीवन से परेशान एक व्यक्ति ने सड़क पर चलते-चलते जहर का सेवन कर लिया। रिस्पना पुल के पास एक वैडिंग प्वाइंट के बाहर वह तड़पता हुआ मिला तो लोगों ने 108 को सूचना दी।
विज्ञापन
उसे दून अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पेंट की जेब से जहर की खाली शीशी और एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उसने अपनी आत्महत्या करने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
पढें, हैवानियतः यज्ञ के बहाने ज्योतिषियों ने किया गैंगरेप
विज्ञापन
व्यापारी की दुकान में सेल्स मैन
ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर, चंद्रभागा निवासी रवि शर्मा पुत्र स्व किशन लाल का विवाह कारगी चौक निवासी एक युवती से कुछ साल पूर्व हुआ था। रवि पहले ऋषिकेश में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान में सेल्स मैन था।
विवाह के बाद उसके ससुर ने उसके लिए एक रेस्टोरेंट टर्नर रोड पर खोला था। हालांकि कुछ ही माह बाद वह बंद हो गया। पुलिस के अनुसार, विवाह के बाद से दोनों परिवारों में अनबन हो गई थी। जिसके बाद विवाहिता ने रवि शर्मा की शिकायत पुलिस से भी की थी।
पढें, तमंचे की नोक पर मां के सामने बेटी से गैंगरेप
दोनों की काउंसिलिंग आजकल महिला हेल्प लाइन भी चल रही थी। रोचक बात यह भी है कि रवि अपने ढाई साल के बच्चे के साथ अपनी पत्नी संग उसके ही मायके में रह रहा था।
मायके में उसके साथ विवाद हो गया
बुधवार को वह ऋषिकेश अपने बेटे संग आया तो उसके परिजनों ने बेटे को वहीं रोक लिया और उसकी मां के पास भेजने से मना कर दिया। रवि अकेले ही शनिवार को कारगी चौक पर पहुंचा तो पत्नी के मायके में उसके साथ विवाद हो गया।
व्यथित होकर वह वहां से चला गया और जहर का सेवन कर लिया। एसओ नेहरूकालोनी धीरज मणि बलूनी ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर मृतक के परिजन शिकायत करते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पढें, दुराचार के बाद देह व्यापार की 'मंडी' में उतारी युवती
पत्नी की कर दी पिटाई
मौत की सूचना मिलते ही रवि के परिजन ऋषिकेश से दून अस्पताल पहुंचे। वहीं उसके पत्नी और सगे संबंधी भी अस्पताल आए। आरोप है कि अस्पताल में रवि के परिजनों ने आपा खो दिया और उन्होंने उसकी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी।
रवि की पत्नी छह माह की गर्भवती है। गंभीर हालत में उसे महिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। डाक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। उधर, रवि की मौत के बाद अब दोनों ही पक्षों का रो-रो कर बुरा हाल है।