{"_id":"59075e244f1c1b915e442428","slug":"a-boy-rejected-a-girl-after-engagement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई के बाद प्रेमी जोड़े की ये बात जानकर उड़े घरवालों के होश, युवती पहुंची कोतवाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगाई के बाद प्रेमी जोड़े की ये बात जानकर उड़े घरवालों के होश, युवती पहुंची कोतवाली
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 01 May 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने पहले युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर सगाई कर ली। उसके बाद जल्द शादी करने की बात कहकर युवती की आबरू से खिलवाड किया। अब युवक शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
साथ ही सगाई भी तोड़ दी है। पीड़िता ने अपनी मां के साथ पहुंचकर गंगनहर कोतवाली पुलिस को आपबीती सुनाई। यह जानकर पीड़िता की मां भी सदमे में है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती सोमवार को अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि लक्सर निवासी एक युवक उसके साथ भगवानपुर स्थित एक कंपनी में काम करता था। प्यार करने का झांसा देकर उसने उससे शादी करने की इच्छा जताई। इस पर छह माह पूर्व दोनों की सगाई हो गई।
विज्ञापन
हालांकि इसमें युवक के परिजन शामिल नहीं हुए थे। जल्द शादी का झांसा देकर युवक उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती ने जब जल्द शादी करने की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया।
अब सगाई भी तोड़ दी है। पीड़िता का कहना है कि उसके पास युवक का पूरा पता नहीं है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।