{"_id":"5cdc7782bdec22073964f0ba","slug":"91557952386-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः अंतरराज्यीय ठग गिरोह की सरगना आरती उर्फ डिंगला समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादूनः अंतरराज्यीय ठग गिरोह की सरगना आरती उर्फ डिंगला समेत पांच गिरफ्तार
Thu, 16 May 2019 09:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने हरिद्वार रोड पर एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन ठगी कर फरार हुई अंतरराज्यीय ठग गिरोह की सरगना आरती उर्फ डिंगला समेत पांच ठगों को गिरफ्तार गिया गया है। गिरफ्तार ठगों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने राजस्थान के इस गैंग के पास से ठगी की ज्वैलरी, नगदी बरामद करने के साथ घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। डिंगला का गैंग दिल्ली, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में सक्रिय है।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे के मुताबिक हरिद्वार रोड निवासी बुजुर्ग शांति बिष्ट से तीन महिलाओं ने सोने की चेन ठग ली थी। इन्होंने बुजुर्ग को 48 हजार रुपये की सोने की चेन डेढ़ लाख रुपये में खरीदने का झांसा दिया था। लालच में आई पीड़ित बुजुर्ग महिला ने उन्हें सोने की चेन उतारकर दे दी। आरोपी महिलाएं डेढ़ लाख रुपये के बदले बुजुर्ग महिला को कागजों की गड्डी थमाकर फरार हो गई थी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर शिशुपाल नेगी और एसएसआई अशोक राठौड़ की अगुवाई में टीम गठित की गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में दिखी कार से मिली मदद
पुलिस विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आई संदिग्ध कार के आधार पर पुलिस की जांच दिल्ली पर फोकस हुई। पता चला कि राजस्थान का आरती उर्फ डिंगला गैंग कार में घूमकर इस तरह की ठगी को अंजाम देता है। फिलहाल यह गैंग दिल्ली के सुल्तानपुरी और रघुवीर नगर में रहता है। जबकि डिंगला एक मुकदमे में फरार है। संभावित ठिकानों पर दबिश के बाद आरोपियों का सुराग नहीं लगा। इसी बीच बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि डिंगला गैंग शहर में एक घटना को अंजाम देने के लिए सक्रिय है। चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन रोड पर कार को रोककर गिरोह सरगना आरती उर्फ अन्नू उर्फ डिंगला निवासी सुल्तानपुरी, किरण, करन सांखला निवासी अजमेर, राजस्थान और राजकुमार गोला निवासी पानीपत (हरियाणा) को पकड़ लिया। पांचवीं आरोपी नाबालिग बताई गई है। पुलिस ने बताया कि बरामद कार भी बुजुर्ग महिला से ठगी में इस्तेमाल की गई थी। इनके पास से सोने की चेन, काले कपडे़ में लिपटी नोटनुमा नकली कागज की गड्डी, 3500 रुपये नगद और पांच मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
जेल में बंद है डिंगला का पति
गिरोह सरगना आरती डिंगला का पति दीपक हत्या के प्रयास के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। कुछ साल पहले आरती पति के साथ दिल्ली आ गई थी। सुल्तानपुरी में रहते समय गुजराती गैंग से जुड़कर इसने ठगी के तौर-तरीकों को सीखा था। बाद में आरती ने अपनी छोटी बहन किरण और मुंह बोले भाई करन को राजस्थान से बुलाकर अपना एक गिरोह बना लिया था। गिरोह में एक नाबालिग को भी शामिल किया था। यह सबसे पहले पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से संपर्क करती थी। बाद में आरती और किरण बातों में उलझाकर बुजुर्ग महिला को ठग लेते थे।
कई राज्याें में सक्रिय है गैंग
पुलिस ने ठग आरती डिंगला के हवाले से बताया कि इनका गैंग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मथुरा, वृंदावन, हरियाणा के करनाल, सोनीपत, पानीपत, हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब, उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋ षिकेश और देहरादून में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। दून में इससे पहले इस गिरोह ने दो वारदात करने की बात स्वीकारी है।