फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हरियाणा के कूचों से बेआबरू होकर लौटी दून पुलिस

हरियाणा के कूचों से बेआबरू होकर लौटी दून पुलिस

Sun, 19 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के कूचों से बेआबरू होकर लौटी दून पुलिस
हरियाणा के कूचों से बेआबरू होकर लौटी दून पुलिस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। हरियाणा के पुन्हाना में बदमाश पकड़ने गई पुलिस बेआबरू होकर खाली हाथ दून लौट आई। पुलिस को बदमाश तो मिला नहीं उल्टे हत्या की जांच और गले पड़ गई। बताया जा रहा है कि वहां हत्या और हत्या के प्रयास के मामले से बचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस के आला अधिकारियों को भी खूब पापड़ बेलने पड़े। अंतत: शुक्रवार को पुन्हाना थाने में बयान आदि दर्ज करने और जांच में सहयोग करने के ‘वादे’ के साथ पुलिस को वहां से आने दिया गया।
बता दें कि गत 23 जुलाई को कैंट थाना क्षेत्र में एक मोबाइल स्टोर में लाखों के मोबाइल चोरी कर लिए गए थे। चोर वहां से एक कार में बैठकर फरार हुए थे। इसी कार का पीछा करते हुए एसओजी और कैंट थाना पुलिस हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना थाना क्षेत्रांतर्गत पटकारपुर गांव पहुंची थी। वहां पुलिस ने एक शब्बीर नाम के बदमाश को घेरा ही था कि ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर शब्बीर को घेरे से निकाल लिया। इसके बाद दोबारा जब पुलिस ने प्रयास किया तो बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोलियां चला दीं। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग हुई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में साहिब नाम के एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस वहां बदमाश पकड़ना तो भूल गई उल्टे अब जांच में फंस गई। ग्रामीणों ने हरियाणा और उत्तराखंड पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला हरियाणा के मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा था। हालांकि ग्रामीणों को वहां से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इधर, दून पुलिस की ओर से एक सीओ, दो इंस्पेक्टर और एक दारोगा को वहां संवाद कायम करने के लिए भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा पुलिस पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधि का दबाव था। इसी को लेकर एसओजी और कैंट पुलिस को हरियाणा छोड़कर नहीं आने दिया गया। यहां से गए अधिकारियों को भी जब सफलता नहीं मिली तो उत्तराखंड और हरियाणा पुलिस मुख्यालय के बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड सरकार को भी इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिस अपने राज्य वापस लौट सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed