फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोडर ने मारी पुलिस की बाइक को टक्कर

लोडर ने मारी पुलिस की बाइक को टक्कर

Tue, 03 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
लोडर ने मारी पुलिस की बाइक को टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बैरियर तोड़कर भाग रहे लोडर चालक ने पुलिसकर्मियों की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें एक दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। दारोगा को श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद लोडर चालक भाग निकला।

क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के करीब चार बजे आशारोड़ी बैरियर पर दारोगा जैनेंद्र सिंह राणा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक लोडर को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक बैरियर तोड़कर सहारनपुर की तरफ भाग निकला। इसके बाद दारोगा जैनेंद्र राणा और कांस्टेबल सोवर्धन सिंह ने बाइक से लोडर का पीछा किया। डाटकाली मंदिर के पास लोडर की स्पीड कम होने पर पुलिसकर्मियों ने बाइक लोडर के आगे लगा दी। इसके बावजूद चालक ने लोडर रोकने के बजाय पुलिसकर्मियों की बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर लगने से दोनों पुलिसकर्मी बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। हादसे में दारोगा जैनेंद्र राणा को गंभीर चोट आईं जबकि कांस्टेबल सोवर्धन सिंह को हल्की चोटें लगीं। सूचना मिलने पर कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दारोगा राणा को श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर पुलिस टीम लोडर चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed