{"_id":"5a55268c4f1c1b1c198b5dd2","slug":"91515529868-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ ली
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ ली
ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई। बाल विकास परियोजना सहसपुर की ओर से ब्लॉक सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहदेव पुुंडीर शामिल हुए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को अभियान के रूप में लिया है। जब बेटियां शिक्षित होंगी, तभी समाज शिक्षित होगा। आज देश की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही हैं लेकिन बालिकाओं का अनुपात कम हो रहा है। अभियान की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। अब भी लोगों को बालिका शिक्षा और भ्रूण हत्या जैसे विषय पर जागरूक करने की जरूरत है।
इस मौके पर बीडीओ शकुंतला शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके सिंह, बाल विकास परियोजना प्रभारी ममता लेखक, सुपरवाइजर इंद्रा शाह, सुखदेव सिंह फरस्वाण, कपिल शाह, रेखा भंडारी, अनीता पटवाल, फूल देवी, मंजू पुंडीर, राजवती, गीता डिमरी, मिथलेश, अंजू डबराल, प्रवीन आदि मौजूद रहे।