{"_id":"5c6b1665bdec22089f03c0d1","slug":"81550521957-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट हैक कर दी ब्लास्ट की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पीजी ऑटोनॉमस कॉलेज की वेबसाइट को हैक कर देश विरोधी सामग्री डालते हुए ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। हैकर्स ने सोमवार को वेबसाइट पर पाकिस्तान के झंडे के साथ एक सैनिक का सांकेतिक फोटो भी अपलोड किया। कॉलेज के मीडिया समन्वयक डॉ. दयाधर दीक्षित के अनुुसार सुबह कुछ छात्रों ने उन्हें बताया कि कॉलेज की वेबसाइट पर पाकिस्तान का झंडा दिखाई दे रहा है। इस पर उन्होंने वेबसाइट को चेक किया तो उसमें पाकिस्तान के झंडे के साथ एक सैनिक का फोटो प्रदर्शित हो रहा था।
विज्ञापन
इसमें हैकर्स ने स्वयं को पाकिस्तानी बताते हुए ब्लास्ट करने की धमकी दी है। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई है। मीडिया समन्वयक ने बताया कि इसकी जानकारी हमने अपने सर्वर आपरेटर को दी। जिसके बाद वेबसाइट को तीन मिनट के अंदर सिक्योर कर लिया गया। उन्होंने बताया कि हमारा सर्वर मल्टीलेयर सिक्योरिटी से लैस है। इसमें कोई भी हैकर हमारे डाटा को किसी भी हाल में कैप्चर नहीं सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।