{"_id":"5b75e1b642c79238dc61fd6b","slug":"81534452150-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के रसोइया से सरेराह लूट, चार आरोपी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री के रसोइया से सरेराह लूट, चार आरोपी दबोचे
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री के रसोइए से सरेराह लूट, चार आरोपी दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ट्रांजिट हॉस्टल से अपने घर जा रहे एक मंत्री के रसोइए से बदमाशों ने चाकू की नोक पर पर्स लूट लिया। उसके पर्स में 24 हजार रुपये व कुछ कागजात थे। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 हजार रुपये व कागजात आदि बरामद कर लिए हैं।
घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार दीप सिंह बिष्ट निवासी दीपनगर ट्रांजिट हॉस्टल रेसकोर्स में एक मंत्री के आवास में रसोइया है। दीप सिंह मंगलवार रात हॉस्टल से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में रेलवे लाइन के पास पहुंचने पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने दीप सिंह को रोक लिया और मारपीट के बाद चाकू की नोक पर पर्स लूट लिया। दीप सिंह के अनुसार पर्स में 24 हजार रुपये और पहचान संबंधी कुछ दस्तावेज थे। नेहरू कॉलोनी थाने के एसएसआई नेहरू कॉलोनी राकेश शाह ने बताया कि दीप सिंह की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेजकर क्षेत्र के कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए और बुधवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर चार संदिग्धों सौरभ शर्मा निवासी एमडीडीए कॉलोनी, आशु जोशी निवासी इंदरपुर, सगीर खान और मनीष मेहरा निवासी घनसाली को पकड़ा गया। पूछताछ में चारों ने दीप सिंह से लूट की बात स्वाकीर की और लूटे गए 12 हजार रुपये व कागजात बरामद कराए। चारों आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।