{"_id":"5acfc3b54f1c1b183d8b4e8b","slug":"81523565493-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम पर हमले के आठ आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम पर हमले के आठ आरोपी भेजे जेल
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ग्राम पंचायत पुरकुल की जमीन पर हुए कब्जे को हटाने गई प्रशासन की टीम और एसडीएम प्रत्यूष सिंह पर हमला करने वाले नौ आरोपियों को राजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से आठ को जेल भेज दिया गया है जबकि एक महिला आरोपी का बच्चा छोटा होने के कारण उसे जमानत दे दी।
बता दें बुधवार को ग्राम पंचायत पुरकुल की जमीन पर हुए कब्जे को हटाने पहुंची प्रशासन और राजस्व की टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। हमले में एसडीएम प्रत्यूष सिंह के सिर पर चोट लगी थी। वहीं टीम में शामिल अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी घायल हुए थे। देर रात राजपुर पुलिस ने लेखपाल हुकमचंद पाल की तहरीर पर चिरंजीव कुमार, राजू शर्मा, रिंजी शर्मा, प्रिया शर्मा समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बुधवार रात ही दो हमलावर भाइयों चिरंजीव और राजू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को अन्य आरोपियों में रिंजी शर्मा, प्रिया शर्मा, विशाल तमांग, नावेद अहमद, शाहनवाज, फैसल चौधरी और सलमान को दबोच लिया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। दोनों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।
अवैध पिस्टल और खुखरी बरामद
थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी भाइयों के कब्जे से एक नाइन एमएम अवैध पिस्टल और खुखरी बरामद की गई है। इसके लिए दोनों भाइयों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है।