फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वन्य जीव अंगों की बरामदगी में एक गिरफ्तार

वन्य जीव अंगों की बरामदगी में एक गिरफ्तार

Sat, 31 Mar 2018 02:31 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
वन्य जीव अंगों की बरामदगी में एक गिरफ्तार
वन्य जीव अंगों की बरामदगी में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
राजाजी टाईगर रिजर्व के हरिद्वार रेंज दूधिया ब्लॉक से वन्य जीवों के अंगों की बरामदगी मामले में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक युवक को पकड़ा है। उसके पांच साथियों की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर वन्य जीव अंगों को बरामद करने वाली वन विभाग की टीम की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
वन विभाग की टीम ने 22 मार्च को राजाजी टाईगर रिजर्व के दूधिया ब्लॉक से वन्य जीवों की हड्डियां, कुछ मांस और गुलदार की पुरानी खाल बरामद की थी। बताया गया था कि शिकारियों ने वन्य जीवों के अंगों को जमीन में छिपाया हुआ था। वन्य जीवों के अंगों की बरामदगी के बाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को अमित उर्फ सोनू निवासी रायवाला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि वन्य जीवों के अंगों की बरामदगी से कुछ दिन पहले उप रेंज अधिकारी अनूप उनके पास आए। उन्होंने कहा कि कुछ पकड़वाओ! कुछ काम करो! जिसके बाद उसने हरिपुर कलां में सपेरा बस्ती के पांच लोगों से उप रेंज अधिकारी की मुलाकात कराई। इसके बाद छापे वाले दिन भी वन विभाग की टीम से सपेरा बस्ती के इन लोगों से मुलाकात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजाजी टाईगर रिजर्व के निदेशक सनातन ने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में जो कुछ बताया है उससे पूरा प्रकरण संदिग्ध लग रहा है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि टाईगर को उस क्षेत्र में ट्रांसलोकेट करने से रोकने और विभाग को बदनाम करने के लिए यह सब किया गया हो। उन्होंने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है जो कोई भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed