{"_id":"5aa2e3a54f1c1bc3758b4884","slug":"81520624549-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी के नाम पर ठगे दस लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी के नाम पर ठगे दस लाख रुपये
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
स्काटलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से दस लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में इंग्लैंड की ऐलन हेरी समेत तीन महिलाआें को नामजद कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पटेलनगर कोतवाली के चंद्रबनी निवासी आदेश कुमार ने अभियोग पंजीकृत कराया कि 2017 में बंगलूरू की एक आईटी कंपनी में काम करते हुए उसकी पहचान मार्केटिंग का काम करने वाली इंग्लैंड की ऐलन हेरी नामक युवती से हुई। कुछ दिन बाद वह वापस देहरादून आ गया। इसी बीच ऐलन हेरी भी वापस इंग्लैंड चली गई। फेसबुक के जरिए उनके बीच बातचीत होती रही। इसी बीच ऐलन हेरी ने झांसा दिया कि स्काटलैंड में जोश लेरी स्मिथ उनकी पारिवारिक दोस्त है, जो उन्हें अच्छी नौकरी दिला सकती है। संपर्क कर स्मिथ को बायोडाटा और पासपोर्ट की कापी ई-मेल कर दी। कुछ दिन बाद आवेदन स्वीकार होने की बात कहकर एक एनजीओ के खाते में 2 लाख 87 हजार रुपये डालने को कहा गया। इतनी जमा पूंजी न होने के कारण मकान बेचना पड़ा। इसके बाद से लगातार उससे धन वसूल किया जाता रहा। 10 लाख रुपये देने के बाद जब आनाकानी की तो ऐलन हेरी, स्मिथ और तीसरी युवती का मोबाइल नंबर बंद हो गया। पटेलनगर इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि साइबर थाने से मंत्रणा कर इस मामले की विवेचना शुरू की गई है।
......................
दूसरे की जमीन बेचने वालों पर मुकदमा
देहरादून।
पटेलनगर थाने में दूसरे की जमीन को फर्जी दस्तावेजों से बेचने के मामले में एक युवती समेत दो लोगों के खिलाफ जालसाजी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पटेलनगर की कश्मीरी कालोनी निवासी मारूफ राव ने डीआईजी से मिलकर आरोप लगाया था कि ब्रह्मपुरी के मोहम्मद हारून ने एक युवती की मदद उनकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। बाद में जमीन को बेचकर लाखों की रकम वसूल ली गई। आरोपी पक्ष का विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी जांच के आदेश दिए। एसआईटी जांच में आरोप सही पाए गए तो पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए।