फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब हर हादसे के घटनास्थल पर होगी माथापच्ची

अब हर हादसे के घटनास्थल पर होगी माथापच्ची

Thu, 21 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
अब हर हादसे के घटनास्थल पर होगी माथापच्ची
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश में अब हर हादसे के घटनास्थल का पुलिस, लोक निर्माण विभाग, आरटीओ और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल का अवलोकन कर हादसों के कारणों का पता करेंगे। संबंधित जिलों के डीएम और एसएसपी आठ जनवरी तक दुर्घटनाओं के कारणों को लेकर अपनी रिपोर्ट देंगे, इसके बाद कमियों को दूर किया जाएगा।

ट्रैफिक निदेशालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के मुताबिक रोड सेफ्टी को लेकर मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंस मेें दुर्घटनास्थल की कमियों को सुधारने का मुद्दा छाया रहा। हर दुर्घटना स्थल पर पुलिस ही पहुंचती है, जबकि संबंधित विभाग के वहां न जाने की वजह से दुर्घटना के कारणों की तस्वीर साफ नहीं हो पाती है। मुख्य सचिव ने डीएम और एसएसपी को निर्देश दिए कि पुलिस के साथ अब हर हादसे पर पीडब्लूडी, आरटीओ और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर जाकर यह पड़ताल करेगा कि यहां किस कारण से हादसे हो रहे है। इनकी जांच रिपोर्ट के आधार उस घटनास्थल की कमियों को दूर किया जाएगा, ताकि हादसे की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed