{"_id":"5c9a86cfbdec221450545a92","slug":"71553630927-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी में एसटीएफ के एएसपी और दो निरीक्षक शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसआईटी में एसटीएफ के एएसपी और दो निरीक्षक शामिल
विज्ञापन
राजाजी पार्क
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन
गृह विभाग के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्य जीवों के अवैध शिकार की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। एसआईटी में डीआईजी के अलावा एक एएसपी और दो निरीक्षकाें को शामिल किया गया है।
बता दें, राजाजी टाइगर रिजर्व हरिद्वार में वर्ष 2017-2018 के बीच वन्य जीवों के अवैध शिकार के मामले उजागर हुए थे। मामले की जांच के लिए विभागीय स्तर पर जांच समिति गठित की गई थी। अधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच कई जांच अधिकारी बदले गए, लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं आई। प्रमुख सचिव वन और पर्यावरण ने शासन को इस मामले की जांच एसआईटी से कराने की संस्तुति की थी। इसी आधार गृह सचिव ने पुलिस मुख्यालय को एसटीएफ की डीआईजी रिधिम अग्रवाल की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने को कहा था। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि एसआईटी में डीआईजी रिधिम अग्रवाल के अलावा एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार, निरीक्षक संदीप नेगी और विनोद गुसांई को शामिल किया गया है।
विज्ञापन