फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलवामा हमला: कश्मीरी छात्राओं ने लगाए पाकिस्तान के समर्थन में नारे

पुलवामा हमला: कश्मीरी छात्राओं ने लगाए पाकिस्तान के समर्थन में नारे

Sun, 17 Feb 2019 02:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा हमला:  कश्मीरी छात्राओं ने लगाए पाकिस्तान के समर्थन में नारे
पाकिस्तान - फोटो : social media
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में निकाले जा रहे कैंडल जुलूस को देखकर हॉस्टल की छत से कुछ छात्राओं ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इससे गुस्साए लोग हॉस्टल के सामने ही जम गए और प्रदर्शन करने लगे। कुछ लोगों ने हॉस्टल में दाखिल होने का प्रयास भी किया, मगर थोड़ी देर बाद ही वहां पहुंची पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मौके पर पांच-छह थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया। हालांकि, पुलिस अधिकारी ऐसी किसी नारेबाजी की बात से इंकार कर रहे हैं।
नारे लगाने वाली छात्राएं कश्मीर मूल की बताई जा रही हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रेमनगर क्षेत्र में कुछ लोग और छात्र पुलवामा हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाल रहे थे। मार्च जैसे ही एक हॉस्टल के सामने पहुंचा तो छत पर मौजूद कुछ छात्राओं ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर लोग वहां हंगामा करने लगे और हॉस्टल के बाहर धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ते देख वहां प्रेमनगर की झाजरा चौकी से फोर्स पहुंच गई। कुछ देर बाद वहां पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हालांकि, इस संबंध में जब एसएसपी निवेदिता कुकरेती से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने इंकार कर दिया। कहा कि इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। जुलूस में शामिल लोग केवल कल सोशल मीडिया पोस्ट से गुस्साए हुए थे, लिहाजा उन्होंने हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मामला पुलिस ने वहीं सुलझा दिया था।
विज्ञापन

इधर, पुलिस तो इंकार कर रही है, मगर स्थानीय लोग इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। उन्होंने बाकायदा इस घटना के संबंध में अपने हस्ताक्षरों वाला एक कागज भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। देर रात तक स्थिति सामान्य बनी हुई थी और क्षेत्र में पीएसी और पुलिस तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम कॉलोनी में तनाव की स्थिति, हालात काबू में
शनिवार देर शाम लक्खीबाग क्षेत्र की मुस्लिम कॉलोनी में भी तनाव की स्थिति बन गई। यहां दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। हालांकि, स्थिति बिगड़ने से पहले ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सब कुछ संभाल लिया। बात पुलवामा हमले के संबंध में ही बढ़ी थी। इंस्पेक्टर कोतवाली एसएस नेगी ने बताया कि क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed